– पहले चरण की भांति बेहतर तरीके से करना है काम
कानपुर (हि.स.)। कोरोना काल में मार्च से लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर कार्य किया है, खासकर मेडिकल कालेज की टीम ने। इस कार्य को आगे भी सुचारु रुप से करने के लिए हमें अलर्ट रहना है, क्योंकि कोरोना का दूसरा चरण भी आ सकता है। यह बातें बुधवार को प्रभारी जिलाधिकारी डा. महेन्द्र कुमार ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते हुए कही।
मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने अस्पताल में आने वाले मरीजों के विषय में जानकारी की तो चिकित्सकों ने बताया कि गम्भीर रोग से ग्रसित रोगियों को पहले कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। इसके बाद ही उन्हें उनकी स्थिति के अनुसार एल 2 या एल 3 में भर्ती कराया जा रहा है। प्राचार्य डा. आरबी कमल ने बताया कि मेडिकल कालेज में रोजाना 70-80 रोगी आकस्मिकता में आ रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त डाक्टर मुस्तैदी से कार्य करें किसी भी तरह की कोई कमी न रहे, आने वाली बाधाओं के सम्बंध में तत्काल अवगत कराएं ताकि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना की सेकेंड वेब की तैयारी के अनुसार अलर्ट रहने की जरुरत है। जिस तरह मेडिकल कालेज ने मार्च से अब तक दिन रात एक कर बेहतर कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है, इसी तरह हमें बेहतर तरीके से कार्य करना है। इस दौरान प्राचार्य डा. आरबी कमल, डा. रिचा गिरी आदि सम्बन्धित डॉक्टर मौजूद रहें।
UP News : कोरोना के दूसरे चरण से पहले अलर्ट रहने की जरुरत : जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES
