Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसान आंदोलन के नाम पर मोदी सरकार को बदनाम...

UP News : किसान आंदोलन के नाम पर मोदी सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहा विपक्ष-हरीश द्विवेदी

बस्ती (हि.स.)। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का मंगलवार को देशव्यापी बन्द के आव्हान का असर पूर्वांचल के जिलों में देखने को नहीं मिला। सभी बाजार अपने नियत समय से खुले। 

किसान आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी कर राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह आंदोलन कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम दलों के द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मोदी सरकार को बदनाम करने का प्रयास है। इस आंदोलन का देश के किसानों से कोई लेना देना नहीं है। 
बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर सतीश द्धिवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी वर्गों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। किसानों के मुद्दे को लकर विपक्ष अपनी जमीन तलाश मे जुटी हुई है। ये विरोध किसानों का नही विपक्ष का है। कांग्रेस के युवराज सोशल मीडिया पर समस्याओ का निदान करते हैं। 
‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 तक किसानों की आय निश्चित रूप से दोगुना हो जायेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के युवराज मजाक बने हुए हैं। कांग्रेस का जनाधार समाप्त होने के कागार पर है। उन्होंने कहा कि इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ही एक ऐसी सरकार है जिसने समर्थन मूल्य से अधिक दाम पर किसानों से अनाज खरीदा है। देश के किसनों को चाहे वो छोटे हो या बड़े सभी लोगों को 6 हजार रुपए प्रति वर्ष दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। अपनी जमीन तलाश करने के लिए विपक्ष किसानों को आगे कर रहा है। आज भारत बन्द का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ चल रही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर जनता पूरी तरह भरोसा करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular