Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसानों का गणतंत्र दिवस परेड में ट्रैक्टर परेड निकालने...

UP News : किसानों का गणतंत्र दिवस परेड में ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान

मेरठ (हि.स.)। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के आह्वान पर मेरठ के किसानों ने कैंट स्टेशन पर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने दिल्ली में होने वाली 26 जनवरी की परेड में ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान किया।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के मंडल अध्यक्ष पदम सिंह सांगवान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर किसान मंगलवार को कैंट स्टेशन पहुंचे। किसानों के धरने की सूचना के चलते पुलिस ने पहले ही कैंट स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया था। किसानों ने कैंट स्टेशन के बाहर सड़क पर दरी बिछाकर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने कृषि बिल को लेकर भाजपा सरकार पर तमाम तरह के आरोप लगाए। 
पदम सिंह सांगवान ने सवाल उठाया कि जब किसान लगातार इस बिल का विरोध कर रहे हैं तो आखिर सरकार इस बिल को किसान हितैषी बताकर किसानों पर क्यों थोपना चाहती है? उन्होंने चेतावनी दी कि अभी सिर्फ किसान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन यदि सरकार ने यह तीनों कानून वापस नहीं लिए तो गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड में किसान टैंकों के साथ अपने ट्रैक्टरों की भी परेड निकालेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular