झांसी(हि.स.)। सोमवार को महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के निर्देशन में देश के किसानों के हित में तीनों काले कानूनों को वापसी लेने के संबंध में और महिलाओं के ऊपर बढ़ते उत्पीड़न के विरोध में थाली पीटकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने ज्ञापन देते हुए कहा कि जिस प्रकार किसानों के ऊपर भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है वो अत्यंत दुखित है। अभी तक कितने ही किसान अपने हक की आवाज उठाते हुए शहीद हो चुके लेकिन प्रधानमंत्री को सुध तक लेने की फुरसत नही है। किसानों के प्रति आखिर भाजपा सरकार इतनी उदासीन क्यांे है।
महिला काँग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभा पाल ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार एवं दुराचार हो रहे हैं वो बहुत निंदनीय है। मुख्यमंत्री योगी एक संत है लेकिन संत होने के बावजूद उन्हें महिलाओं के सम्मान और उनकी रक्षा की कोई चिंता नही है। अगर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति योगी जी ने कोई ठोस कदम नही उठाये तो महिला काँग्रेस कमेटी सड़क में उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी।
ज्ञापन महिला शहर अध्यक्ष शमशाद बेगम एवं जिला अध्यक्ष सरला भदौरिया की अध्यक्षता में दिया गया। प्रदर्शन एवं ज्ञापन में सचिव जितेन्द्र भदौरिया, आसिया सिद्दकी, शहनाज हुसैन, समीमा बानो, मुन्नी कनोजिया, शीला, अंजू, राजेश रानी, रोशनी, नशरीन, निशात, मिथिलेश, हैदर अली आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
