Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल

UP News : कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल

मेरठ (हि. स.)। नौचंदी पुलिस की हिरासत से सोमवार को एक शातिर लुटेरे ने कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। जिसके बाद मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
नौचंदी पुलिस ने श्यामनगर उमर गार्डन कॉलोनी निवासी शाहरुख पुत्र फारुख को गिरफ्तार किया था। शाहरुख एक शातिर लुटेरा है, जिसके खिलाफ नौचंदी थाने में ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार की सुबह नौचंदी पुलिस शाहरुख का मेडिकल कराने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान बदमाश ने गाड़ी में बैठे कांस्टेबल राहुल कुमार की पिस्टल छीन ली। इसके बाद फायरिंग करता हुआ डी ब्लॉक शास्त्री नगर स्थित बालेराम ब्रज भूषण इंटर कॉलेज की तरफ फरार हो गया। घटना के चलते पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश घायल हो गया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि आरोपित के पास से कांस्टेबल से छीनी गई पिस्टल बरामद कर ली गई है। घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Submitted By: Dr. Kuldeep Tyagi Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular