Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एनसीसी कैडेट्स व छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों...

UP News : एनसीसी कैडेट्स व छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

कानपुर (हि. स.)। यातायात माह के 18 वे दिन लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स व छात्राओं ने शहर के व्यस्तम चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मियों संग मिलकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने व नियमों का पाठ पढ़ाया। जिससे लोगों को सड़कों पर होने वाले हादसे से बचाया जा सके। साथ ही उन्हें कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करने व मास्क लगाने की अपील की।
बुधवार को यातायात पुलिस अधीक्षक बसन्त लाल के निर्देशन पर चलाए जा रहे यातायात माह 20 अभियान में टीएसआई शिव सिहं छोकर व सेक्टर प्रभारी विजय नगर टीएसआई अनूप कुमार मार्य ने सरस्वती महिला महाविद्यालय विजय नगर के एनएनसीसी कैडेट्स के साथ विजय नगर चौराहा पर ट्रैफिक संचालन करवाया। उन्होंने वाहन चालकों को रोक कर हेल्मेट, सीटबेल्ट व मास्क की आवश्यकताओं की जानकारी दी गयी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।
यातायात अधीक्षक ने बताया कि हमारी टीम शहर के हर व्यस्तम चौराहों पर लोगों यातायात नियमों की जानकारी के साथ साथ उन्हें कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए प्रेरित भी करते है। जिससे लोगों को ट्रैफिक की समस्याओं से निजात मिल सके। कोरोना महामारी से बचने को सिर्फ मास्क व दो गज की दूरी को अपना कर ही चले। जिससे वह खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी लोग। इस मौके पर नीरु निगम प्राधानाचार्या, अंकिता पाण्डेय एनएनसीसी टीचर व अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular