बागपत (हि. स.)। जिले में सात मई को एटीएम लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाश को बागपत पुलिस ने शनिवार रात एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश से 40 हजार रुपये और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़ा गया बदमाश पलवल हरियाणा का रहने वाला है, जिसका नाम रियाजू उर्फ राजू है। कोतवाली पुलिस प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात्रि बागपत पुलिस एसओजी की टीम के साथ गौरीपुर- निरोजपुर लिंक मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जब उन्होंने एक बाइक सवार को रोका तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। थोड़ा मशक्कत के बाद एसओजी की टीम ने बाइक सवार को दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा बरामद किए गए हैं। साथ ही एक चोरी की मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस ने आरोपित बदमाश के पास से चोरो के 40 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। रियाजू उर्फ राजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद के काठा गांव में दिल्ली- सहारनपुर रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम को काटकर सात लाख 50 हजार की चोरी को अंजाम दिया था। उसी समय से पुलिस एटीएम लुटेरों की तलाश कर रह थी। पुलिस लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में भी जुटी हुई है।
UP News : एटीएम काटकर सात लाख लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
