कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद में आज दो बेटों ने मामूली विवाद में अपने पिता की हत्या कर दी। सिकन्दरा में जहां टीवी बन्द करने को लेकर रिटायर्ड आर्मी कर्मी ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं अकबपुर थानाक्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अकबरपुर थानाक्षेत्र में घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद में गुरुवार को दो बेटों ने अपने-अपने पिता की मामूली विवाद में निर्मम हत्या कर दी। सिकन्दरा थानाक्षेत्र में आर्मी से रिटायर्ड कर्मी अशोक का अपने पिता लालराम (80) से टीवी को बंद करने को लेकर विवाद हो गया था। अशोक ने नशे की हालत में पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
वहीं अकबरपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले बलवीर (40) ने अपनी खेती किसी को बलकट पर दे दी थी जिसका विरोद उनका बेटा अजब सिंह कर रहा था। बेटे की बात को न मानना पिता को महंगा पड़ गया। बेटे ने गुस्से में पिता की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP News : एक ने गोली मारकर तो दूसरे ने कुल्हाड़ी से काटकर की अपने-अपने पिता की हत्या
RELATED ARTICLES
