Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एक किसान से 50 कुन्तल से अधिक की धान...

UP News : एक किसान से 50 कुन्तल से अधिक की धान खरीद नहीं होगी : मण्डलायुक्त

बस्ती (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बस्ती मण्डल के बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा सतंकबीरनगर जिलों में  केन्द्र प्रभारी एक दिन में एक किसान से 50 कुन्तल धान खरीदेंगे। अगर उसके पास 50 कुन्तल से अधिक धान है तो उसकी तौल दूसरे हफ्ते में करायी जायेगी जिसके लिए टोकन जनरेट किया जायेगा। 
मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर ने ‘‘हिन्दुस्थान समाचार‘‘ से बातचीत करते हुए बताया कि बस्ती मण्डल के बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा सतंकबीर नगर में एक क्रय केन्द्र पर एक दिन में एक किसान से 50 कुन्तल धान अधिकतम खरीदा जायेगा। इसके लिए शासन से निर्देश प्रदान किया गया है। यदि उस किसान के पास 50 कुन्तल से अधिक धान हो तो उसे अगले सप्ताह तिथि का टोकन देकर खरीद किया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular