Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एक्सिस बैंक से पचास लाख रूपये से भरा बैग...

UP News : एक्सिस बैंक से पचास लाख रूपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार, हड़कम्प

मीरजापुर (हि.स.)। कटरा कोतवाली अंतर्गत बदरी कटरा स्थित एक्सिस बैंक में रुपये जमा करने आए बन्धन बैंक के 50 लाख रुपये बदमाश दिन दहाड़े बैंक के अंदर से लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुँचे एएसपी सिटी संजय वर्मा ने घटना की छानबीन आरम्भ की।

रेजियन्ट कैश मैंनेजमेंट सर्विस कम्पनी के पांच कर्मचारी एक करोड़ 6 लाख रुपये के एक्सिस बैंक में जमा करने आये थे। एक कर्मचारी काउंटर पर रुपये जमा करा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक बदमाश 50 लाख रुपये से भरा एक बैग लेकर भाग निकला। हो-हल्ला मचने पर बैग की खोजबीन की गई तो पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने से बदमाश भागते नजर आए। तेलियागंज चौकी के पुलिसकर्मी बैंक परिसर पर मौजूद दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular