Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई तो घायल मां को चारपाई...

UP News : एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई तो घायल मां को चारपाई पर लेकर 7 किमी बेटे दौड़े

फतेहपुर के दोआबा के अति पिछड़ेपन को बयां करता एक और वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। रास्ता दलदल होने के कारण एंबुलेंस गांव नहीं पहुंच पाई तो बेटों ने मां को चारपाई पर लिटाकर सात किमी दौड़ लगाई और एंबुलेंस तक पहुंचाया। महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बब्बू का डेरा मजरे सरकंडी निवासी बेटन की पत्नी शिवकली रविवार को जंगल जाते समय अचानक कीचड़ में फिसल कर गिर गईं थीं। कमर और शरीर में कई जगह चोट आने पर परिजनों ने एंबुलेंस को काल किया। कच्चे और दलदल रास्ते की जानकारी पर चालक ने गांव तक आने से मना करते हुए सात किमी दूरी मनावा गांव के पास एंबुलेंस खड़ी कर दी। मजबूरन बेटों और परिजनों ने शिवकली को चारपाई पर लिटाया और भागकर एंबुलेंस तक पहुंचे, उनको डर था देर होने पर एंबुलेंस वहां से भी न चली जाए

RELATED ARTICLES

Most Popular