Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: ई-मुखबिर सेवा की सूचना से 10 जुआरी गिरफ्तार, 49008 रूपये...

UP News: ई-मुखबिर सेवा की सूचना से 10 जुआरी गिरफ्तार, 49008 रूपये व 11 मोबाइल बरामद

प्रयागराज(हि.स.)। ई—मुखबिर सेवा की सूचन पर क्राइमब्रांच की नारकोटिक्स टीम एवं सोरांव थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को फाफामऊ के समीप से दस जुआरियों को गिरफ्तार किया और फड़ से 47508 रूपए तथा तलाशी से 1500 सौ रूपए एवं चार बम व 11 मोबाइल फोन बरामद किया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा शुरू की गई ई—मुखबिर सेवा के तहत पुलिस को महिलाओं के उत्पीड़न सहित विभिन्न प्रकार की सूचनाएं लगातार मिल रही है। जिससे पुलिस की टीमों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सहयोग मिल रहा है। ई—मुखबिर सेवा के तहत सोरांव के फाफामऊ में पकड़ गए जुआरियों में फाफामऊ निवासी रामचन्द्र सोनी, प्रसिद्ध का पूरा गांव निवासी सत्यवीर यादव, शांतिपुरम निवासी सत्य प्रकाश, साइजीन कालोनी फाफामऊ निवासी रामकुमार सोनी, अजय कुमार यादव, थरवई के कुसुन्गुर गांव निवासी लवलेश यादव, पुरानी चुंगी फाफामऊ निवासी भोला यादव,मातादीन का पूरा फाफामऊ निवासी अभिषेक श्रीवास्तव, सोरांव के रंगपुरा गांव निवासी पूरन सरोज, बनारसरोड फाफामऊ निवासी फिरोज है। 
अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि ई—मुखबिर सेवा शुरू होने से पुलिस विभाग को काफी सुनाए मिल रही है। ई—मुखबिर सेवा बहुत सुरक्षित एवं अतिगोपनीय सेवा है। इस सेवा में सूचना देने वाले की पहचान नहीं पता चल पाएगा। जिससे पुलिस विभाग का सूचना तन्त्र मजबूत होगा। महिलाओं, लड़कियों से सम्बन्धित सूचनाएं भी बहुत आ रही है। पकड़े जुआरियों के खिलाफ सोरांव थाने में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई करने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular