Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: इनकाउण्टर का खौफ, हाथ उठाकर थाने पहुंचे छह गैंगस्टर

UP News: इनकाउण्टर का खौफ, हाथ उठाकर थाने पहुंचे छह गैंगस्टर

प्रादेशिक डेस्क

मेरठ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में करीब पांच माह पहले कैराना कोतवाली में सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम सहित 40 लोगों पर दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे छह आरोपियों ने कोतवाली में हाथ उठाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों ने अपराध से तौबा कर शांति से जीवन जीने की कसम खाई। कानूनी कार्रवाई और पुलिस के दबाव के चलते बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी फुरकान, फरमान, तासीम, इनाम, नौशाद व हाशिम निवासी गांव रामड़ा कैराना थाने पहुंचे। सभी आरोपियों ने पुलिस के सामने हाथ उठाकर आत्मसमर्पण किया। आरोपियों ने बताया कि वे गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। उन्होंने स्वयं थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि वे अपराध से तौबा करते हैं और आगे से अपराध नहीं करने की कसम खाते हैं। उन्होंने जेल से आने के बाद शांति से अपना जीवन जीने की बात कही। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक करीब पांच माह पहले पुलिस प्रशासन ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी, जिनमें आठ आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई और पुलिस के लगातार गिरफ्तारी के दबाव से डरकर 16 आरोपी पहले आत्मसमर्पण कर चुके हैं। सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित छह आरोपियों ने कोतवाली में आत्मसमर्पण किया है। इस मुकदमे में कुल 40 आरोपियों में से अभी तक 30 आरोपी जेल जा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को वांछित गैंगस्टर के तीन आरोपी मोमीन, इंतजार व मंगता निवासी गांव रामड़ा थाना कैराना पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार वांछित गैंगस्टरो की धरपकड़ के लिए दबिश अभियान चलाया जा रहा है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular