– 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व 4 कुंतल लहन बरामद
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को आबकारी विभाग व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक गांव में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 4 कुंतल लहन बरामद कर नष्ट किया। मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के मुखबिर की जानकारी पर छोटे लालपुर गांव में आज आबकारी विभाग व थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की गई।
आबकारी निरीक्षक बिंदकी लक्ष्मी शंकर बाजपेई ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई से पुलिस ने कई घरों से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं इस कार्रवाई में 4 कुंतल लहन भी बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही लहर को नष्ट कर दिया और शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। एक आरोपी को मौके पर शराबी बनाते पकड़ लिया गया है जबकि दो आरोपी मौके से निकल भागे। पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जबकि मौके से भागे दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक खागा संदीप कुमार, कोतवाली बिंदकी के सब इंस्पेक्टर इजहार अहमद, प्रदीप कुमार, मानसिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, बलवीर सिंह के अलावा कांस्टेबल प्रभा शंकर तिवारी, ऋषभ मिश्रा, सुबोध, रविंद्र कुमार, सुनील यादव, अखिलेश मौर्य, विक्रांत, ईश्वर चंद्र, पवन कुमार, राजकुमार, जोगेंद्र तथा महिला कांस्टेबल रितु देवी, संगीता देवी, डाली, अरुणा देवी, सीमा देवी, सुरभि देवी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
