प्रादेशिक डेस्क
झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की बीएससी द्वितीय वर्ष परीक्षा के पेपर लीक मामले में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कर्मचारी समेत 32 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि दो दिन पहले बीएससी द्वितीय वर्ष की फिजिक्स की परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले छात्रों के मोबाइल में सॉल्व कॉपी आने से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन करने के साथ-साथ मामले की लिखित शिकायत नवाबाद थाने में की थी। पुलिस जांच सामने आया कि पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड विश्वविद्यालय में ही कार्यरत एक बाबू था जिसने अपनी एक रिश्तेदार छात्रा को पर्चा आउट किया था। इसके बाद छात्रा ने पेपर को अपने अन्य दोस्तों के मोबाइल पर भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक कॉलेज प्रबंधक और बाबू समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें चार छात्राएं व 22 छात्र शामिल हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पेपर लीक मामले में पकड़े गए छात्र अजय भास्कर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि पर्चा उसे अजय निरंजन ने भेजा था। अजय को यह प्रति कुमारी आसमा से और आसमा को मुस्कान से मिली थी। मुस्कान ने बताया कि उसके रिश्तेदार राजदीप यादव जो श्रीराम महाविद्यालय बंगरा में बाबू के पद पर हैं, ने यह पेपर भेजा था।
यह भी पढें : ARTO व पुलिस को नहीं है मुख्य सचिव के आदेश की परवाह
जांच में पुलिस को पता चला कि इस कांड में राजदीप अकेला नहीं बल्कि प्रबंध समिति के आजाद यादव हंसारी, प्रबंधक चंद्रपाल यादव बूढ़ा सीपरी बाजार, अनूप यादव शिक्षक मोंठ, भगवान दास चपरासी बंगरा, केंद्र व्यवस्थापक/प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव, अरविंद यादव अध्यक्ष प्रबंध समिति की भी भूमिका रही। अजय भास्कर निवासी शिवाजी नगर, शीतल अहिरवार नई पाली पहाड़ी थाना रक्सा, आकाश रैकवार जय एकेडमी के पीछे, सौरभ अहिरवार, सचिन यादव मडोरा, सुरेंद्र प्रताप मातन मोहल्ला राजगढ़, नरेंद्र कुशवाहा तालपुरा, मिथुन अहिरवार डेली रक्सा, आकाश कुमार घाट कोटरा मऊरानीपुर, सुशील कुमार राठ, सक्षम शिवाजी नगर, प्रशांत पांचाल टहरौली, अजय निरंजन महोबा, आलोक यादव सीपरी बाजार, प्रबल यादव सीपरी बाजार, हर्षवर्धन शिवाजी नगर, मुस्कान यादव खाती बाबा, आसमा पुलिया नंबर 9, आदित्य सोनी बड़ा गांव गेटबाहर, श्वेता त्रिपाठी नगरा, अनूप यादव मोठ, संजीव कुशवाहा उल्दन, राजदीप यादव जुगयाना, युवराज सिंह राजपूत कोछाभावर, भगवान दास बगरा, मोहित शर्मा बबीना, रवि महोबा, विमल खरे समथर, नीतू प्रजापति रक्सा, तेज प्रताप सिंह मऊरानीपुर, आजाद हंसारी और चंद्रपाल सिंह यादव बूढ़ा सीपरी बाजार झांसी भी इसमें शामिल रहे।
यह भी पढें : ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ की मुहिम से मिला मण्डल के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा!

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
