Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आईजी ने पीएसी रामनगर का किया निरीक्षण, सैनिक सम्मेलन...

UP News : आईजी ने पीएसी रामनगर का किया निरीक्षण, सैनिक सम्मेलन में जवानों का हाल जाना

वाराणसी (हि.स.)।  पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज बीआर मीना ने बुधवार को 36वीं वाहिनी पीएसी का निरीक्षण किया। आईजी पीएसी ने नागरिक पुलिस बेस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के परेड का निरीक्षण किया। परेड में आईजी ने शस्त्राभ्यास देखा और इसके उपयोगिता के बारे में भी बताया। 
आईजी ने वाहिनी भ्रमण के दौरान परिवहन शाखा, आरटीसी बैरक,शौचालय, स्नानागार, परिसर की साफ सफाई, राजपत्रित गेस्ट हाउस, अस्पताल, सीपीसी कैन्टीन, राशन शाप, मुख्यालय शाखा, प्रधान लिपिक, आंकिक कट्रोल रूम, रेडियो शाखा का भी निरीक्षण। इसके बाद  अधिकारियों, कर्मचारियों रिक्रूट आरक्षियों का दो गज दूरी के नियमों का पालन करते हुए सैनिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया। 

आईजी ने संवाद में जवानों से उनकी समस्या को लेकर भी पूछताछ किया। उन्होंने सभी जवानो को अपनी कार्य दक्षता बढ़ाने, शस्त्र हैंडलिंग डयूटी के प्रति निष्ठवान, कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करने का संदेश दिया। इसके पहले वाहिनी में आने पर आईजी को पीएसी की सशस्त्र टुकड़ी ने सेनानायक पंकज कुमार, उप सेनानायक राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में गार्ड आफ ऑनर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular