Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अड़गड़ानंद महाराज कोरोना संक्रमित, एपेक्स अस्पताल में भर्ती

UP News : अड़गड़ानंद महाराज कोरोना संक्रमित, एपेक्स अस्पताल में भर्ती

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार दोपहर महाराज की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले महाराज की जांच एंटीजन किट से से भी हुई थी। इसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। महाराज के संक्रमित होने की पुष्टि एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने भी की है। बताया जाता है कि महाराज को सांस लेने में दिक्कत के चलते बुधवार को एपेक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। महाराज की तबीयत बुधवार को खराब हुई थी। आश्रम के संतों के अनुसार उन्हें बुखार हुआ था। इसके बाद मिर्जापुर स्थित शक्तेशगढ़ आश्रम से इलाज के लिए वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की सुबह वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने भी एपेक्स में जाकर महाराज की सेहत जानी। उन्होंने स्वामी जी से बातचीत भी की। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, वाराणसी में गुरुवार को भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी रहा। गुरुवार को 164 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई. वाराणसी में अब कोरोना का आंकड़ा 8506 पहुंच चुका है। इसमें 143 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 6466 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 1897 है।

RELATED ARTICLES

Most Popular