Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अस्पताल में महिला के साथ गैंगरेप, एसएसपी से शिकायत

UP News : अस्पताल में महिला के साथ गैंगरेप, एसएसपी से शिकायत

मेरठ (हि. स.)। मेडिकल थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल के एक डॉक्टर और उसके दो साथियों पर महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। 
मोदी नगर निवासी महिला के मुताबिक उसके बेटे को हर्निया की शिकायत थी। जिसके चलते अपनी एक सहेली के कहने पर बीती 31 जनवरी को महिला अपने बेटे की रिपोर्ट लेकर मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक हॉस्पिटल में गई थी। महिला का आरोप है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उसकी सहेली को बहाने से कमरे से बाहर भेज दिया। इसके बाद महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। जब महिला को होश आया तो वह एक घर में थी। महिला का आरोप है कि इस घर में डॉक्टर और उसके दो अन्य साथियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। 
महिला के मुताबिक वह पिछले तीन दिन से शिकायत के लिए एसएसपी ऑफिस के चक्कर काट रही है। लेकिन आरोपी और उसके साथी लगातार उसका पीछा कर रहे हैं। जिसके चलते वह किसी तरह शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एसएसपी अजय साहनी से शिकायत की। एसएसपी ने इस मामले में जांच करके कार्रवाई के आदेश दिए है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular