Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अन्तरजनपदीय चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट की बाइक एवं...

UP News : अन्तरजनपदीय चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट की बाइक एवं जेवरात बरामद

प्रयागराज (हि.स)। धूमनगंज एवं नगर की एसओजी की संयुक्त पुलिस टीन ने बुधवार दोपहर पीपलगांव के समीप अन्तरजनपदीय चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। टीम ने लूट के जेवरात एवं लूटी गई मोटर साइकिल भी बरामद किया है। 
उक्त जानकारी देते हुए बुधवार शाम अपर नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में धूमनगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी दानिश के खिलाफ कौशाम्बी में हत्या का मुकदमा दर्ज है। दूसरा भीटी गांव निवासी महमूब आलम उर्फ छोटू, इसी गांव का मो. साहिल उर्फ सोनू और धूमनगंज के कसारी मसारी चकिया निवासी अफान है। 
पूंछतांछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम से बताया कि करेली थाना क्षेत्र में महिला से छिनैती की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें 48 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिए गए। इसी तरह 8 अक्टूबर को चकिया पेट्रोल पम्प के पास से एक व्यक्ति को घायल कर उसकी बाइक लूट लिया था और उसी का नम्बर प्लेट बदलकर चला रहे थे। जिससे कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इससे पूर्व भी 2019 में भी लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दानिश के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। चारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular