Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया धन-प्रतिनिधि

UP News : अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया धन-प्रतिनिधि

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को धन-प्रतिनिधि की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अब जनता की प्रतिनिधि नहीं रह गयी है। वह धनवानों के लिए  किसानों को दांव पर लगा रही है।
अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया “भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं” “धन-प्रतिनिधि” समझती है। इसीलिए धनवानों के लिए किसानों को दांव पर लगा रही है। अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि भाजपा भूल रही है कि वह जिन्हें नुकसान पहुंचा रही है, वे संकट से संघर्ष  करने वाले देश के वो दो-तिहाई लोग हैं, जो कभी हार नहीं मानते।

RELATED ARTICLES

Most Popular