Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कोचिंग जा रहीं साइकिल सवार बहनों को कार ने...

UP News : कोचिंग जा रहीं साइकिल सवार बहनों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

कानपुर देहात (हि. स.)। जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जा रही साइकिल सवार दो सगी बहनों को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक लड़की की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कार को कब्जे में कर लिया।
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में रहने वाली स्वाती पाल 14 अपनी बहन लकी के साथ प्रतिदिन की तरह गुरुवार को साइकिल से अपने घर से कोचिंग पढ़ने के लिए रसूलाबाद जा रही थी। जैसे ही वह मलखानपुर गांव के सामने पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही इको कार ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बहने उछलकर रोड पर जा गिरी और बड़ी बहन स्वाती पाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे एंबुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर अजीत वर्मा ने हालत चिंताजनक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों की सहायता से कार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular