Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

UP News:सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

प्रादेशिक डेस्क

आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर बगही डाँड़ पुल के पास बीती रात लगभग एक बजे देवरिया से विंध्याचल दर्शन को जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों मित्र आई 20 कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से काल के गाल में समा गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार में मिले मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिसपर परिजन सदर अस्पताल पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतकों में 30 वर्षीय राहुल चौहान पुत्र राम राजेश चौहान निवासी देवरिया सदर, 30 वर्षीय अनुपम सिंह पुत्र फूलचंद ग्राम मुंडेरवा जनपद बस्ती एवं 30 वर्षीय रवि पुत्र त्रियुगी नारायण मिश्र निवासी सिंगही थाना सदर देवरिया शामिल हैं। रवि मिश्रा लैब टेक्नीशियन था। देवरिया में उसका डायग्नोस्टिक सेंटर है। अन्य दो मृतक उसके दोस्त थे। तीनों देवरिया जनपद से अपने घर से शनिवार रात लगभग 10 बजे रवि की कार आई 20 से निकले थे। इस बीच रात एक बजे जीयनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास बगही डाँड़ पुल से 20 मीटर पहले आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर लगभग 10 फुट खाई में पलट गई। मौके पर एक की मौत हो गयी जबकि दो की सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।सभी को पोस्टमार्टम के लिये पंचनामा बनाकर भेज दिया गया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular