प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घटते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का समय कम कर दिया गया। अब नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। वीकेंड लॉकडाउन पहले की तरह प्रभावी रहेगा। यह निर्णय सीएम योगी ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक में लिया। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना प्रोटोकाल पूरी तरह पालन कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। दुकानों पर दुकानदार व स्टाफ के लिए मास्क, दो गज की दूरी और सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यही अनिवार्यता ग्राहकों के लिए भी लागू होगी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, यूपी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से चार लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,693 हो गई है। वहीं संक्रमण के 100 नये मामले आने के बाद राज्य में अभी तक कुल 17,07,225 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में आज संक्रमण से पीलीभीत में दो और मैनपुरी तथा गोरखपुर से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें : डीएम व डाक्टरों के बीच विवाद का पटाक्षेप
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
