प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। समाजवादी चिंतक और प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का लखनऊ में सुबह निधन हो गया। वे बक्शी का तालाब स्थित डिग्री कॉलेज में रात्रि निवास कर रहे थे। वहीं पर उनका आज सुबह निधन हुआ। उन्होंने अपने शरीर के अंग दान मेडिकल कॉलेज को किया है। बता दें कि भगवती सिंह डॉक्टर लोहिया, चंद्रशेखर, और राजनारायण जैसी शख्सियत के साथ बैठ कर राजनीति सीखी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में उन्होंने पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वहीं, समाजवादी चिंतक भगवती सिंह के निधन की खबर से सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव समेत संपूर्ण पार्टी में शोक की लहर है। भगवती सिंह का पार्थिव शरीर उनके रिवर बैंक कॉलोनी आवास पहुंचते ही चाहने वालों का तांता लग गया। वहीं, श्रद्धांजलि अर्पित करने पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व कुछ देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखलिश यादव उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अंतिम दर्शन कर परिजनों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
