Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:शौचालय साफ न करने पर युवक को दी गई यातनाएं, दो...

UP News:शौचालय साफ न करने पर युवक को दी गई यातनाएं, दो वार्डन निलंबित

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सात अप्रैल को अस्थाई जेल से जमानत पर छूटे एक युवक ने शौचालय साफ न करने पर जेल के दो सिपाहियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे. युवक के शरीर पर आईं चोट के निशान उसके साथ हुई बेरहमी की दास्तां बयां कर रही थी. मामले में प्रभारी डीएम सरनीत कौर ने संज्ञान लेते हुए एडीएम से मामले की जांच कराई. जांच में युवक के साथ मारपीट होने की पुष्टि पर प्रभारी डीएम ने अस्थाई जेल में तैनात हेड जेल वार्डेन व जेल वार्डेन के खिलाफ डीजी जेल को रिपोर्ट भेजकर सख्त कार्रवाई की संस्तुति की. दोनों जेल वार्डेन को निलंबित कर दिया गया है.
उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरन नगर के रहने वाले ज्ञानू शुक्ला के खिलाफ सड़क हादसे मामले में वारंट कोर्ट से जारी हुआ था. मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने ज्ञानू को दो अप्रैल को हिरासत में लेकर कब्बा खेड़ा में बनाई गई अस्थाई जेल भेज दिया. यहां ज्ञानू से अस्थाई जेल में तैनात जिला कारागार के हेड जेल वार्डेन रामनरेश भार्गव व जेल वार्डेन पृथ्वी राज ने शौचालय साफ करने का दबाव बनाया. इंकार करने पर ज्ञानू को दोनों ने लात घूंसो व बेल्ट से जमकर मारा पीटा. 6 अप्रैल को कोर्ट से ज्ञानू की जमानत मंजूर होने पर परिजन उसे लेकर घर पहुंचे. यहां दर्द से कराह रहे युवक ने परिजनों को आप बीती बताई. परिजनों ने 7 अप्रैल को युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पीड़ित की बहन ममता द्विवेदी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अस्थाई जेल में भाई के साथ मारपीट होने का आरोप लगाते हुए अस्थाई जेल कर्मियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रभारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने संज्ञान लेते हुए एडीएम प्रशासन राकेश सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की. एडीएम ने जांच टीम के साथ अस्थाई जेल पहुंचकर मामले की जांच की. एडीएम ने प्रभारी डीएम को जांच रिपोर्ट दी, जिसमें हेड जेल वार्डेन रामनरेश भार्गव व जेल वार्डेन प्रथ्वी राज के द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने के आरोप को सही पाया. रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी डीएम ने डीजी जेल को हेड जेल वार्डेन रामनरेश भार्गव व जेल वार्डेन प्रथ्वी राज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति भेजी. अब दोनों को डीजी जेल ने सस्पेंड कर दिया है. प्रभारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि मामले की जांच एडीएम राकेश सिंह से कराई गई. जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर डीजी जेल को कठोर कार्रवाई की संस्तुति की गई है.

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular