Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:शहीद अशफाक उल्लाह के नाम पर बनेगा कैलाभटठा पीएसी चौक

UP News:शहीद अशफाक उल्लाह के नाम पर बनेगा कैलाभटठा पीएसी चौक

गाजियाबाद (हि.स.)। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कैला भटठा का पीसीएसी चौक का नजारा अब पूरी तरह से बदल जाएगा। यहां पर अब गंदगी व अतिक्रमण अतिक्रमण नहीं दिखायी देगा बल्कि वहां पर एक बहुत ही सुंदर शहीद अशफाक उल्लाह चौक होगा। जिससे यहां के युवा अशफाक उल्लाह के देश के लिए बलिदान से प्रेरणा भी ले सकेंगे। 
अभी तक कैला भटठा पीएसी चौक पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। साथ ही कुछ लोगों ने अवैध भी कर रखा था। जिस कारण यह चौक पूरी तरह से गंदगी से सरोबार रहता है। इसको  लेकर स्थानीय पार्षद जाकिर हुसैन सैफी काफी चिंतित थे और उन्होंने इस चौक को देश के लिए अपने प्राणों की बली देने वाले शहीद अशफाक उल्लाह के नाम पर एक चौराहा बनाने का प्रस्ताव नगर निगम अधिकारियों को दिया।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को यह प्रस्ताव भा गया और उन्होंने तत्काल इसको मंजूरी दे दी। मंजूरी देते ही यहां के चंद लोगों के खलबली मच गई और इन लोगों ने इसका विरोध ही शुरू कर दिया और चौक को छोटा करने की मांग कर डाली लेकिन नगर आयुक्त ने इस एक शानदार चौक बनाने के निर्णय लिया और जल्द से जल्द चैक का निर्माण करने की आदेश दिए। इसके बाद निर्माण विभगा भी सक्रिय हो गया और जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर मुईनुददीन की माने तो अगले दो या तीन दिन में चौराहे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
मुईनुददीन ने बताया कि चौराहे पर जहां फव्वारा लगाया जाएगा वहीं रंगबिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इतना ही नहीं रोड वाइडिंग का काम भी किया जाएगा। एक शानदार पार्क भी विकसित किया जाएगा। पुराने शहर में अपने आप में यह खास चौराहा होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में लगभग 25 लाख रूपये का खर्च आएगा। 
वहीं पार्षद जाकिर सैफी ने बताया कि आने वाले समय में यह चौराहा पूरी तरह से अदभुत होगा। जहां पर बाहर से आने वाले लोग भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे साथ ही युवा पीढ़ी देश भक्ति की प्रेरणा भी ले सकेगी और अपने देश के लिए प्राण न्योच्छावर करने वाले शहीद अशफाकउल्लाह के बलिदान से प्रेरणा भी ले सकेंगे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular