Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:राज्य में एक मई से चलेगा वृहद टीकाकरण अभियान

UP News:राज्य में एक मई से चलेगा वृहद टीकाकरण अभियान

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे दौर में भी ’दवाई भी-कड़ाई भी’ के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने के बेहतर परिणाम मिलने से सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्साहित हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम-11 के साथ कोविड-19 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रदेश में हर संक्रमित का बेहतर से बेहतर इलाज हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन की टीम-11 के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत 24 घंटों में प्रदेश में 25,633 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 7.77 लाख से अधिक लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। यह सुखद स्थिति ’दवाई भी-कड़ाई भी’ के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने का परिणाम है।

उपचार का खर्च वहन करेगी सरकार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोई भी निजी या फिर सरकारी अस्पताल किसी भी संक्रमित का इलाज करने से इन्कार न करे। सभी को इलाज देना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कोई भी निजी या सरकारी अस्पताल कोविड मरीज के उपचार से इन्कार नहीं कर सकता। नियमानुसार सरकार इनके उपचार का खर्च वहन करेगी, लेकिन मरीज को तुरंत ही अपेक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कोविड कमांड सेंटर से सरकारी अस्पतालों में बेड न होने पर गरीब मरीजों को निजी अस्पताल में भी रेफर किया जा सकेगा। इनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। आयुष्मान भारत की दर से सरकार निजी अस्पतालों को भुगतान करेगी। एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए लोगों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए।

अब निःशुल्क होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण की वजह से हुए निधन के बाद शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल पर अब कोई भी शुल्क परिजनों को नहीं देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसका निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने हर जिलाधिकारी को इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्धस्तर पर किए गए प्रयासों के कारण आज उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सामान्य है। केंद्र सरकार ने प्रदेश का ऑक्सीजन आवंटन बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आइआइटी कानपुर के साथ आइआइएम लखनऊ व आइआइटी वाराणसी के सहयोग से ऑक्सीजन ऑडिट कराने शीघ्र ही प्रारंभ किया जाए। इसी प्रकार लखनऊ के एकेटीयू, गोरखपुर में एमएमएमयूटी, कानपुर में एचबीटीयू और प्रयागराज में एमएनआईटी से संपर्क स्थापित कर ऑक्सीजन ऑडिट कार्य में सहयोग लिया जाए। इन संस्थानों को इनके समीपस्थ अलग जिले आवंटित कर ऑडिट कराया जाए, जिससे पता चले कि अचानक मेडिकल ऑक्सीजन की कमी कैसे हो गई। सरकारी कोटे से निजी अस्पतालों को दी गई मेडिकल ऑक्सीजन का उपयोग कब और कैसे किया गया। ऑक्सीजन मांग, आपूर्ति तथा वितरण की लाइव ट्रैकिंग कराने की व्यवस्था लागू हो गई है। इसे प्रभावी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा सेना के डीआरडीओ के सहयोग से लखनऊ और वाराणसी में स्थापित कराया जा रहा कोविड हॉस्पिटल शीघ्र क्रियाशील हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर डीआरडीओ को इसके लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराएं। इन अस्पतालों के संचालन से प्रदेश के चिकित्सा संसाधन और सुदृढ़ होंगे।

एक करोड़ खुराक मंगा रही यूपी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को 50-50 लाख डोज का ऑर्डर दे दिया गया है। इसके अतिरिक्त केंद सरकार भी वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराएगी। अब प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें कि वैक्सीन वेस्टेज न हो। 18 वर्ष तक से अधिक आयु के नागरिकों के निश्शुल्क टीकाकरण का निर्णय लेने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। यहां पर एक मई से प्रारंभ हो रहे वृहद टीकाकरण अभियान के संबंध में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। होम आइसेलेट को भी मिलेगी ऑक्सीजनः मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रदेश सरकार होम आइसोलेट संक्रमितों को भी ऑक्सीजन दे। होम आइसोलेट संक्रमितों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी गाइडलाइन तय की है, जिसके तहत मेडिकल ऑक्सीजन प्राप्त करने वाले होम आइसोलेट को डॉक्टर के पर्चे और आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद वह मेडिकल ऑक्सीजन प्राप्त कर सकेगा। अब प्रदेश के नॉन कोविड अस्पतालों को भी सरकार की तरफ से ऑक्सीजन मिलेगी। सभी जिलाधिकारियों से सरकार ने इनकी संख्या का ब्यौरा मांगा है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular