बोलीं-किसानों के साथ हो रहे बर्ताव से क्षुब्ध
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने सदस्य पद और भारतीय जनता पार्टी की प्रथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीजेपी और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रहीं प्रियंवदा तोमर ने कहा कि राज्य में महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल रहा है और भ्रष्टाचार भी चरम पर है। उन्होंने अपने इस्तीफे में किसान आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लिखे त्याग पत्र में डॉ. प्रियंवदा तोमर ने कहा है कि ’मैं एक किसान परिवार से आती हूं। पिछले 131 दिनों से किसान आंदोलनरत हैं और 300 अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। देश के अन्नदाता के प्रति भारतीय जनता पार्टी और सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा से मैं क्षुब्ध हूं।’ डॉ. प्रियंवदा तोमर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में आगे कहा कि ’आज भ्रष्टाचार चरम पर है। मैं स्वयं महिला आयोग की सदस्य रहते हुए भी महिलाओं को न्याय दिलाने में असमर्थ हूं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी में योग्य महिलाओं की घोर उपेक्षा से भी निराशाजनक स्थिति है। इन परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता, सभी दायित्वों और पदों से इस्तीफा दे रही हूं। साथ ही नैतिकता के आधार पर यूपी सरकार द्वारा दायित्व राज्य महिला आयोग सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे रही हूं।
यह भी पढ़ें : होटल में गैस सिलेंडर में लगी आग, हुआ विस्फोट
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
