संवाददाता
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे-सिक्सलेन पर सोमवार तड़के पूनम ढाबा के सामने हाइवे किनारे कड़ी एक कार में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि ड्राइवर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में मासूम बच्चों समेत मृतको के परिवार व गांव के अन्य आठ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पंचर होने पर कार का टायर बदला जा रहा है।
बताया जाता है कि झांसी जिले के थाना गुरुसराय के सेमरी गांव के रहने वाले बुद्धि सिंह (54) अपने बेटे दीपक (26) व परिवार के दिल्ली में रहते थे। गांव में प्रधानी चुनाव में मतदान करने के लिए वह एक किराये की कार लेकर परिवार समेत गांव जा रहे थे। उनकी कार सोमवार को तड़के चार बजे आगरा कानपुर हाइवे पर बकेवर के पास पहुंची थी तभी पंचर हो गई। ड्राइवर कमरुज्जमा सुल्तानपुरी दिल्ली कार किनारे खड़ी करके टायर बदलने लगा, इस दौरान परिवार कार के पास ही खड़ा था। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जनकारी पर पुलिस पहुची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया तब तक बुद्धि सिंह, बेटे दीपक और ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। उधर घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुँच कर पीड़ितों की हर संभव मदद करने तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
