Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:बिजली का तार टूटकर गिरने से मां-बेटे की मौत

UP News:बिजली का तार टूटकर गिरने से मां-बेटे की मौत

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। जिले में कपसेठी के भिषमपुर (भुलकेपुरा) गांव में सोमवार की शाम बिजली का तार टूटकर गिरने से मां-बेटे की एक साथ मौत हो गई। सोमवार को शाम करीब तीन बजे 75 वर्षीय दुर्गा देवी अपने बेटे 49 वर्षीय विनोद कुमार सिंह के सात घर के बगल में ही सब्जी के खेत में निराई कर रहे थे। उसी समय अचानक बिजली तार टूट कर मां पर गिर पड़ा। मां की चीख सुनकर बेटा बचाने दौड़ा तो वह भी चपेट में आ गया। घर में किसी के मौजूद नहीं होने से दोनों वहीं बेहोश पड़े रहे। शहर में दवा लेने गई विनोद की पत्नी और बेटा लौटे तो दोनों को बेहोश देख चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे। ग्रामीणों ने उपकेंद्र सेवापुरी को सूचना देकर बिजली बंद कराई। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गए। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। विनोद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनको दो बेटे और चार बेटियां हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular