Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:बस्ती जिला प्रशासन को मिला प्रतिष्ठित ‘स्काच एवार्ड’

UP News:बस्ती जिला प्रशासन को मिला प्रतिष्ठित ‘स्काच एवार्ड’

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद वासियों व शुभेच्छुओं को दी बधाई

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिला प्रशासन को आज किसी स्वतंत्र संगठन द्वारा प्रदान किया जाने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘स्काच एवार्ड’ देने की घोषणा की गई है। यह प्रतिष्ठित सम्मान जनपद में महिलाओं को संगठित कर सिलाई कार्य को संस्थागत स्वरूप प्रदान करते हुए उनके उन्नयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मगलवार की शाम ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ को बताया कि संगठन की तरफ से आज शाम किए गए घोषणा में बस्ती जिला प्रशासन को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि बीते माह जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित सामूहिक सिलाई परियोजना के लिए इस पुरस्कार हेतु नामांकन किया था। इसके बाद कई चरणों की प्रक्रिया के उपरान्त आज देर शाम इस पुरस्कार की घोषणा की गई। उल्लेखनीय है कि स्काच अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी। यह पुरस्कार डिजिटल, वित्तीय एवं सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं तथा संस्थानों को प्रदान किया जाता है। जिलाधिकारी ने इस सफलता का श्रेय मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, प्रशासन के अधिकारियों, बस्ती जनपद वासियों तथा मतदान करने वाले सभी शुभेच्छुओं को दिया है। बताते चलें कि परियोजना के अंतिम रूप से चयनित होने में आनलाइन मतदान की एक जटिल से भी गुजरना होता है। श्री निरंजन के गोण्डा समेत उनके तैनाती वाले कई जनपदों में फैले शुभेच्छुओं व समर्थकों ने भी आनलाइन मतदान प्रक्रिया में भाग लिया था। फाइनल राउण्ड मतदान की अंतिम तिथि आज ही समाप्त हुई है।

UP News:बस्ती जिला प्रशासन को मिला प्रतिष्ठित ‘स्काच एवार्ड’

यह भी पढ़ें : पांच लाख में दे रहा था डेढ़ किलो सोना, गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular