Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:प्रतिबंधित साफ्टवेयर का इस्तेमाल जारी

UP News:प्रतिबंधित साफ्टवेयर का इस्तेमाल जारी

रोज निकल रहे रेलवे के दर्जनों कंफर्म ई-टिकट

संवाददाता

वाराणसी। गाजीपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में प्रतिबंधित साफ्टवेयर के जरिये ई-टिकट निकालने की धंधा जारी है। आरपीएफ ने टिकट माफिया आफताब अंसारी की तलाश में उससे जुड़े एक टिकट ब्लैकमेलर का सुराग मिलने पर गाजीपुर के सादात में छापेमारी की। जांच में पता चला कि एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से टिकटों की कालाबाजारी को अंजाम दिया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप संचालक अरुण कुमार कुशवाहा की तलाश में दबिश दी गई। उसके सहयोगी गौतम कुमार वर्मा को एक साइबर कैफे पर छापा मारकर तमकुही रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। गौतम वर्मा से आईआरसीटीसी के पर्सनल यूजर आईडी पर बनाये गए कुल 27 अदद सामान्य एवं तत्काल रेल आरक्षित ई-टिकट बरामद किए गए। इनकी कुल कीमत 63967 रुपये आंकी गई। प्रभारी निरीक्षक एनके मीणा ने बताया कि अभियुक्त से सुपर तत्काल और ओसियन एक्सटेंशन साफ्टवेयर के अलावा मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, एक लैपटॉप, कंप्यूटर असेसरीज जब्त किया गया। वह टिकट किराये के अतिरिक्त 300 से 500 रुपये अधिक लेकर बेच रहा था। उसके पास से दस हजार नौ सौ रुपये नकद और एक मोबाइल भी बरामद किया गया। उससे अरुण कुशवाहा के बारे में पूछने पर बताया कि वह लखनऊ में रहकर पढ़ाई के साथ ही ई टिकट का धंधा करता है। वह एक्सटेंशन साफ्टवेयर की खरीद फरोख्त भी करता है। हालांकि पुलिस की दबिश के बाद से वह फरार हो गया। पकड़े गए गौतम ने पिछले चार वर्षों से ई-टिकट का अवैध कारोबार करने की बात स्वीकार की।

यह भी पढें : नकली नोटो का कारोबार करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular