प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नई जनसंख्या नीति की घोषणा से पहले संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान आया है। संभल से सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है और उसे फेल बताया है। मीडिया से बातचीत में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ये सरकार नए-नए कानून लाकर लोगों को उलझाना चाहती है। ये कुदरत से टकराने वाले कानून हैं। दुनिया में कितने लोग पैदा होंगे ये कुदरत के हाथ में हैं। कुदरत से नहीं टकराना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि तेरे बस में कुछ नहीं है मेरे बस में कुछ नहीं है। इसलिए कुदरत से टकराना नहीं चाहिए। उन्होंने कुरान का हवाला दिया और कहा कि दुनिया को रब ने पैदा किया। पैदाइश अल्लाह का कानून है। जो जनसंख्या कानून लाया जा रहा है वो जनता के हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या नियंत्रित कर दी और पड़ोसी देश ने हमला कर दिया तो कैसे बचाएंगे? उन्होंने कहा कि जनसंख्या कानून से कोई फायदा नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : दिशा पाटनी ने शेयर की अब तक की सबसे हॉट फोटो
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
