Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:दारोगा ने फरियादी से मांगे 25 हजार, वीडियो वायरल होने पर...

UP News:दारोगा ने फरियादी से मांगे 25 हजार, वीडियो वायरल होने पर निलम्बित

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाने में तैनात एक दरोगा ने फरियादी से काम के बदले 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत मांगते हुए उसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सीओ सदर को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। रिश्वत मांगते दारोगा का वीडियो वायरल होने और उसके सस्पेंड होने की इस घटना से सिद्धार्थनगर के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर वायरल इस वीडियो में दरोगा किसी काम के लिए 25 हजार रुपये की मांग कर रहा है। वीडियो में एक आदमी 20 हजार रुपये देने की बात सोमवार को कह रहा है। दरोगा आज ही देने की मांग करते हुए धमकी दे रहा है कि रुपए नहीं मिले तो मामले में लिखापढ़ी कर दी जाएगी। वायरल वीडियो की जानकारी होते ही एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने दारोगा लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव को सौंप दी है। एसपी ने कहा जांच में यदि दारोगा वास्तव में दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ और सख्त कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढें :

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular