Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा...

UP News:ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार की देर रात ट्रक से टक्कर के बाद एक पिकअप में आग लग गई। इस हादसे में पिकअप के ड्राइवर और खलासी आग में जलकर राख हो गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर पहुंचे लोग सिर्फ देखते रह गए। कुछ लोगों ने इस हादसे का वीडियो भी बनाया लेकिन ड्राइवर और खलासी के जलकर राख होने तक दोनों की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। यह दुर्घटना कुशीनगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के बनवरिया के सामने फोरलेन क्रॉसिंग पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप और फोरलेन क्रॉस कर रही ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर होते ही ट्रक और पिकअप दोनों में आग लग गई। आग ने पिकअप के ड्राइवर और खलासी को भागने का मौका नहीं दिया। उसकी चपेट में आकर ड्राइवर, खलासी और चार भैसें जलकर राख हो गईं। आखों के सामने जिंदा लोगों को जलता देख लोग भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक आग की लपटें इतनी तेज हो चुकी थीं कि कोई मदद नहीं पहुंचा सका। लोगों ने शक जाहिर किया कि आग में ड्राइवर और खलासी के अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
आग लगने की वजह के तौर पर लोग बता रहे हैं पिकअप की टक्कर सीधे ट्रक के फ्यूल टंकी से हुई। इस टक्कर के तुरंत बाद आग भड़क गई। पिकअप और ट्रक दोनों धू-धू कर जलने लगे। देर रात फोरलेन पर आवागमन कम होने के कारण तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रगिड की टीम के साथ तमकुहीराज चौकी पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पिकअप में लदी चार भैसों सहित उसमें सवार ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि दुर्घटना में शायद एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है। पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है। तमकुहीराज के चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के अवशेष के इकट्ठा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव बुरी तरह जल चुके हैं। कागजात भी जल गए हैं। शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

UP News:ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular