Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:छोटे दलों के साथ मिलकर विस. चुनाव लडे़गी सपा

UP News:छोटे दलों के साथ मिलकर विस. चुनाव लडे़गी सपा

सरकार बनी तो वापस लेंगे सीएए में दर्ज मुकदमे

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर सीसीए (नागरिकता संशोधन कानून) पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। इस बार ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को कई नेताओं के सपा में शामिल होने के मौके पर पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने अन्याय- अत्याचार की सीमा पार कर दी है। कोई भी आवाज उठाता है, तो उसकी आवाज दबाने का काम सरकार कर रही है। यह सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा। सपा मुखिया ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है। देश में किसी भी दल के कार्यकर्ताओं पर इतने मुकदमे नहीं दर्ज हुए जितने सपा नेताओं पर आंदोलन के दौरान लगा दिए गए। उन्होंने कहा कि किसान लोग इस दंभी भाजपा सरकार को सड़क पर ले आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया लॉकडाउन में पैदल अपने घर जाते समय काफी मज़दूरों की मौत हो गई लेकिन सरकार ने किसी की मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि हाथरस मामले में सरकार झूठी साबित हुई। उन्होंने कहा कि जो काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ वह भाजपा कर रही है। अब सरकार के मंत्री फर्जी मोबाइल कंपनी लांच कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ती है और उन्हें लड़ाती है, झगड़े कराती है और उसका फायदा उठाती है। पश्चिम बंगाल में भी यही कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा को हराने की अपील की।

UP News:छोटे दलों के साथ मिलकर विस. चुनाव लडे़गी सपा

सुमैया ने थामा समाजवादी पार्टी का हाथ

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैय्या राणा ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया। इनके अलावा बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम और बसपा के मुख्य कोऑर्डिनेटर रमेश गौतम भी सपा में शामिल हो गए हैं। तीनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार ऐतिहासिक बदलाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव के लिए ये तीनों नेताओं ने छोटे दलों से तालमेल की गुंजाइश रखेंगे। अखिलेश यादव के समक्ष बसपा के मुख्य कोआर्डीनेटर रहे रमेश गौतम, बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके मसूद आलम समेत देवीपाटन मंडल के दो सौ ज्यादा लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैय्या राणा भी सपा में शामिल हो गई। वह पिछले दिनों सीएए पर चले आंदोलन में शामिल हुईं थीं।

यह भी पढें : किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आया तो यहां करें शिकायत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular