Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे हुआ हादसा

UP News:कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे हुआ हादसा

पीआरवी और जेपी ग्रुप की गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के आगरा से नोएडा की ओर जा रहा कैंटर कोहरे के कारण डिवाइडर में टकरा कर सड़क पर पलट गया। जिससे उसमें भरे कागज के रोल सड़क पर बिखर गए। इसके बाद पीछे से आ रहा कैंटर सड़क पर बिखरे कागज के रोल से टकरा कर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से वहां खड़ी पुलिस और जेपी ग्रुप की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कैंटर सवार क्लीनर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के आगरा से नोएडा की ओर कागज और पठ्ठे लेकर जा रहा कैंटर थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 62 के समीप कोहरे की धुंध में डिवाइडर से टकरा जाने से सड़क पर पलट गया।जिससे उसमें भरे रोल और पठ्ठे सड़क पर बिखर गए। पीआरवी 1877 इनोवा गाड़ी और जेपी ग्रुप की बोलेरो गाड़ी हादसा होने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई और साइड में अपनी गाड़ियां खड़ी कर पलटे कैंटर चालक से जानकारी कर रहे थे। तभी पीछे से टमाटर लेकर आ रहा कैंटर सड़क पर बिखरे कागज के रोल व पठ्ठो से टकरा कर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से पुलिस और जेपी ग्रुप की गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस कर्मी व एक्सप्रेस वे कर्मी बाल बाल बच गए। हादसे में टमाटर भरे कैंटर में सवार क्लीनर रामलखन निवासी सैंया आगरा घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पीआरवी, बाजना कट चौकी एवं नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गए। घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular