Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP Newsकोर्ट से जमानत पर आये युवक की मौत, पुलिस पर लगा...

UP Newsकोर्ट से जमानत पर आये युवक की मौत, पुलिस पर लगा थर्ड डिग्री देने का आरोप


— पुलिस की पिटाई से मौत के आरोप पर सीओ ने जांच कर कार्यवाही करने का दिया आश्वासन

कानपुर (हि.स.)। अक्सर विवादों में रहने वाली कानपुर पुलिस एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। इस बार आरोप और भी ज्यादा गंभीर है। आरोप है कि मामूली विवाद पर दरोगा ने एक पक्ष की मदद करते हुए दूसरे पक्ष के युवक को थर्ड डिग्री देकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के गंभीर आरोप को देखते हुए पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में दुकान के विवाद को लेकर पुलिस ने जितेंद्र राठौर नाम के युवक को थाने ले आयी थी। परिजनों का आरोप है कि थाने में दरोगा तेज़ बहादुर ने उसकी जमकर पिटाई की और शांति भंग की धारा 151 आईपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेजने के लिए पूरी रात थाने में बंद रखा। पिटाई से जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था इसके बाद भी उसका इलाज नहीं करवाया गया। कोर्ट से जमानत करवाने के बाद जब उसे घर लाया गया तो उसकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद आनन—फानन में उसे परिजन हॉस्पिटल ले गए जहां पर उसकी मौत हो गयी। जितेंद्र की मौत की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कम मच गया। मौके पर पहुँचे बाबूपुरवा सीओ आलोक सिंह ने परिजनों के आरोप को गंभीरता से लेते हुए पैनल के द्वारा पोस्टमॉर्टम किये जाने की बात कही और पूरे मामले पर जांच कर कार्यवाही करने का परिजनों को आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular