Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:कुमार विश्वास को एक सप्ताह में मिली दूसरी खुशखबरी

UP News:कुमार विश्वास को एक सप्ताह में मिली दूसरी खुशखबरी

आठ महीने पहले चोरी हुई कार पुलिस ने ढूंढ निकाली

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। कवि कुमार विश्वास को एक सप्ताह के भीतर दूसरी खुशखबरी मिली है। गाजियाबाद की वसुंधरा कॉलोनी स्थित उनके घर से 8 महीने पहले चोरी हुई फॉर्च्यूनर एसयूवी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरामद कर लिया है। कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में यह जानकारी साझा करते हुए यूपी पुलिस को शुक्रिया कहा है। कुमार विश्वास को कार मिलने के बाद ट्विटर पर खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। डॉ. पवन विजय नाम के यूजर ने लिखा, ’मुबारक़ हो! जिसका खोया फार्च्यून अगर नवरात्र में वापस मिल जाये तो उस पर लक्ष्मी की अहेतुक कृपा है।’ इसके जवाब में विश्वास ने लिखा, ’’अब समझ लो बालक! नवरात्र में वह फारच्यून (र) मिला है जिसका चालक हरि है।’’
8 महीने पहले जब कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर चोरी हुई थी तब भी उन्होंने दिलचस्प अंदाज में ही लोगों को इसके बारे में बताया था। उस समय कुमार विश्वास ने ट्वीट किया था, ’फॉर्च्यूनर’ चोरी हुई है ’फ़ॉर्च्यून’ नहीं, चिल मारो यार ’प्यार’ और ’संस्कार’ सलामत रहें, ’कार’ बहुत मिलेगीं।’ गौरतलब है कि हाल ही में कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाने के फैसला किया है। मंजू शर्मा की नियुक्ति को राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा है। मंजू शर्मा का ताल्लुक राजस्थान के अजमेर से है।

RELATED ARTICLES

Most Popular