Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:एसडीएम कोर्ट के बाबू का रुपए लेते वीडियो वायरल, सस्पेंड

UP News:एसडीएम कोर्ट के बाबू का रुपए लेते वीडियो वायरल, सस्पेंड

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के देवरिया में घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर कोर्ट के एक बाबू को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया। एसडीएम की संस्तुति पर डीएम ने बाबू के खिलाफ यह कार्यवाही की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने को पुलिस द्वारा विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों को 151 में पाबंद किया गया है। इसके अलावा पुलिस विवाद होने पर भी लोगों को 151 में चालान करती है। इसकी जमानत एसडीएम कोर्ट से होती है। इस समय एसडीएम सदर कोर्ट में रोज काफी संख्या में लोग जमानत कराने पहुंच रहे हैं। आरोप है कि एसडीएम कोर्ट में तैनात लिपिक रंजन पाण्डेय 151 में जमानत कराने व फाइल पर पड़े डेट बताने के एवज में पीड़ितों व अधिवक्ताओं से 50 से लेकर 100 रुपया तक घूस ले रहे थे। बुधवार को किसी ने उनका घूस लेते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियों में बाबू एक व्यक्ति से पैसा ले रहे हैं तथा एक वकील जेब से पैसा निकालते दिख रहे हैं। जागरूक युवा संतोष विश्वकर्मा ने वायरल वीडियों को टैग कर डीएम, सीएम, पीएमओ कार्यालय, यूपी पुलिस, यूपी सरकार, मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को ट्वीट कर शिकायत कर दिया। शिकायत को डीएम आशुतोष निरंजन ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इसे टैग करते हुए एसडीएम को संबंधित कर्मी को निलंबित करने की कार्यवाही कर सूचित करने को कहा। गुरुवार को एसडीएम सौरभ सिंह की संस्तुति पर डीएम ने घूस लेने वाले बाबू रंजन पाण्डेय को सस्पेंड कर दिया। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में तैनात एक लिपिक रंजन पाण्डेय का रुपए लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके निलंबन के लिए जिलाधिकारी से संस्तुति की गई थी। डीएम ने बाबू को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : उप्र में नहीं टलेंगे पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular