Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:एसएससी की परीक्षा में आठ मुन्नाभाई समेत नौ गिरफ्तार

UP News:एसएससी की परीक्षा में आठ मुन्नाभाई समेत नौ गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के गुरुवार को हुए स्किल टेस्ट (टाइपिंंग टेस्ट) में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले आठ मुन्ना भाई समेत नौ आरोपितों को धूमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से आधार कार्ड, फर्जी प्रवेश पत्र और फर्जी तस्वीरों की बरामदगी हुई है। पकड़े गए लोगों में चंदन कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का हेड क्लर्क है। नालंदा बिहार निवासी सरगना विवेक कुमार साहू फरार है। बिहार के कुल आठ लोग पकड़े गए हैं।
जानकारी के अनुसार, एसएससी की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेबल (सीएचएसएल) की लिखित परीक्षा वर्ष 2018 में हुई थी। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट गुरुवार को दो पालियों में हुआ। धूमनगंज थाना अंतर्गत प्रीतम नगर स्थित ज्ञानोदय टेक्निकल इंस्टीटयूट भी परीक्षा केंद्र था। इंस्टीट्यूूट के निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह को प्रवेश पत्र की जांच में कुछ अभ्यर्थयों पर शक हुआ तो पुलिस को खबर दी गई। थोड़ी ही देर में वहां धूमनगंज पुलिस, एलआइयू और एसओजी टीम पहुंच गई। केंद्र के बाहर खड़े गुड्डू कुमार गुप्ता से पूछताछ के बाद पहली और दूसरी पाली में दूसरों के स्थान पर बैठे कुल आठ मुन्ना भाईयों को थाने लाया गया। मुकदमा लिखकर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर धूमनगंज अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि टाइपिंग टेस्ट में पास कराने पर प्रत्येक को दो -दो लाख रुपये मिलने थे। चंदन यह नहीं बता रहा है कि वह सीआरपीएफ की किस बटालियन में कार्यरत है।

इनकी हुई गिरफ्तारी :

विजय कुमार, निवासी दुर्गागंज बाजार, रानीगंज, प्रतापगढ़
मनु कुमार निवासी बाला ठाकुर, नौवतपुर दानापुर, पटना
ताज पटेल निवासी मंछाच्छ, बिहार शरीफ, नालंदा
कुंदन कुमार निवासी कमला गोपालपुर, मनेर, पटना
मनीष कुमार निवासी रामकृष्ण नगर, कंकड़बाग, पटना
कुनाल निवासी वैशाली, जिला वैशाली
गोलीधर निवासी जोरारपुर दैली, हरनौथ, नालंदा
चंदन कुमार निवासी एकवारी कृष्णानगर, जिनपुरा बिहटा, पटना
गुड्डू गुप्ता निवासी सदीसोपुर, बेहट, पटना

RELATED ARTICLES

Most Popular