Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:अवैध खनन रोकने पर पुलिस वाहनों पर हमला; 2 की मौत;...

UP News:अवैध खनन रोकने पर पुलिस वाहनों पर हमला; 2 की मौत; चार गंभीर

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अवैध रूप से चल रहे मिट्टी खनन और बालू मौरंग की आपूर्ति पर पुलिस को दखल देना भारी पड़ गया। शनिवार की देर रात हरदासपुर के निकट अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे डंपर को रोकवाने पर चालक ने पीआरवी वाहन में टक्कर मार दी। इससे एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद फरार वाहन को पकड़ने के लिए आनन-फानन में चेकिंग अभियान चला दिया गया। इसी दौरान एक ट्रक ने रायबरेली सुल्तानपुर रोड पर रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास दूसरे पीआरवी वाहन को टक्कर मार दी। यहां पर पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। वहीं डंफर की तलाश में टीमें दौड़ती रही, लेकिन पता नहीं चल सका।
विवरण के अनुसार, शनिवार देर रात जब रायबरेली महाराजगंज रोड पर डायल 112 वाहन संख्या यूपी32/डीजी1742 हरदासपुर के पास मौजूद थी। इस बीच महाराजगंज की ओर से रायबरेली की ओर तेजी से जा रहे डंपर संख्या यूपी71/टी9790 को 1742 की टीम ने रोक फटकार लगाई। यह बात डंपर के चालक को नागवार गुजरी और डायल 112 की गाड़ी के रोड पर चलने के दौरान कान्हा गोवंश बिहार के पास पहुंचने पर डंपर ने डायल 112 की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से 112 के चालक उमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। 112 टीम के अतुल कुमार यादव ने सूचना कंट्रोल रूम व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज कर घटना में शामिल डंपर की तलाश शुरू कर दी। डंपर के चालक के गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी गई। इस बीच एक ट्रक ने रायबरेली सुल्तानपुर रोड पर रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास दूसरे पीआरवी वाहन को टक्कर मार दी। यहां पर पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एसओ अरुण कुमार सिंह ने बताया घटना में मृतक कांस्टेबल उमेश यादव के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेजा गया है । साथ ही 1742 की टीम में शामिल कांस्टेबल अतुल यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल जारी है ।

UP News:अवैध खनन रोकने पर पुलिस वाहनों पर हमला; 2 की मौत; चार गंभीर
RELATED ARTICLES

Most Popular