Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

UP : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

प्रादेशिक डेस्क

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में देर रात शेरपुर मार्ग पर स्थित गांव खावडी के निकट एक तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बाईक सवार तीनों दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों युवकों को धनौरा सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीनों युवक बिजनौर जनपद के चांदपुर इलाके के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर इलाके के गांव सहानिया निवासी 38 वर्षीय सुभाष अपने दोस्त 40 वर्षीय मुन्नू और 42 वर्षीय संदीप उर्फ संजू को साथ लेकर बाइक से धनौरा थाना इलाके के गांव पत्थर कुटी स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। यहां से तीनों दोस्त देर रात अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाईक शेरपुर मार्ग पर गांव खावडी के पास पहुंची।संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे खड़े पेड़ में जा टकराई। हादसे के बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को धनौरा सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। उधर जानकारी करने पर धनौरा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाईक सवार तीन युवकों की मौत हुई है। तीनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular