प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पालतू कुत्तों द्वारा हमलावर होने की घटनाओं को देखते हुए सरकार अब तीन प्रजाति के कुत्तों को पालने पर रोक लगाने की तैयारी में है। नगर विकास विभाग ने पिटबुल, रॉटविलर तथा मास्टिफ प्रजाति के कुत्तों को पालने पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी करने की तैयारी कर ली है। विशेष सचिव की अध्यक्षता में दो दौर की बैठक में सहमति के बाद मंजूरी के लिए अब फाइल नगर विकास मंत्री के पास भेजी जाएगी। बता दें कि यूपी में हाल के दिनों में कुत्ते काटने की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ रही हैं। खासकर खतरनाक प्रजाति के पालतू कुत्तों से परिवार के लोग जहां खुद असुरक्षित रहते हैं। साथ ही पड़ोसियों के लिए भी यह खतरा हैं। लखनऊ में पिछले महीने कैसरबाग के बंगाली टोला में एक पिटबुल ने अपने मालकिन को काटकर मार डाला था, उससे लोगों में काफी दहशत हो गयी। अभी नगर निगम इन तीनों प्रजाति के कुत्तों को पालने के लिए लाइसेंस जारी करता है, लेकिन प्रतिबंध लगने के बाद इनके लाइसेंस भी निरस्त हो जाएंगे। जिन लोगों ने इन तीनों प्रजाति के कुत्ते पाले हैं, निगम उनसे कुत्ते जब्त कर लेगा। लखनऊ में 27 लोगों ने पिटवुल पालने का लाइसेंस ले रखा है, जबकि 178 लोगों के पास रॉटविलर कुत्ता है।
यह भी पढें : छह वर्ष से फरार CO व SO को नहीं खोज पा रही पुलिस
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
