Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाट्रेन मार्ग विस्तार स्थगित, यात्रियों की उम्मीदों को झटका

ट्रेन मार्ग विस्तार स्थगित, यात्रियों की उम्मीदों को झटका

बहराइच-नानपारा रेलखंड की सेवाएं अनिश्चितकाल तक टलीं

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। बहराइच-नानपारा रेल खंड से जुड़े हजारों यात्रियों को उस समय बड़ा झटका लगा जब ट्रेन मार्ग विस्तार की पूर्व घोषित योजना को रेलवे प्रशासन ने अचानक स्थगित कर दिया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 जुलाई 2025 से प्रस्तावित गाड़ियों 75109/75110, 75111/75112 तथा 14213/14214 के बहराइच से नानपारा तक मार्ग विस्तार तथा ट्रेन सञ्चालन की योजना को अपरिहार्य कारणों से तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि इन ट्रेनों के संचालन की पूर्व में जारी समय सारणी को अब निरस्त माना जाए। नई तिथि और मार्ग विस्तार से संबंधित अद्यतन जानकारी भविष्य में पृथक से जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि यात्रियों को लंबे समय से बहराइच-नानपारा रेल खंड पर ट्रेन मार्ग विस्तार का इंतजार था। रेलवे द्वारा कुछ दिनों पहले जिन ट्रेनों के संचालन की तिथि और रूट विस्तार की सूचना जारी की गई थी, उससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में उम्मीदें जगी थीं। लेकिन अब विस्तार कार्यक्रम को अचानक स्थगित कर दिए जाने से लोगों में निराशा का माहौल है।

रेलवे सूत्रों की मानें तो कुछ तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के चलते इस ट्रेन मार्ग विस्तार पर फिलहाल अस्थायी विराम लगाया गया है। हालांकि रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि जैसे ही सभी स्थितियां अनुकूल होंगी, नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे से आग्रह किया है कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द मार्ग विस्तार की नई तिथि घोषित की जाए।

फिलहाल, जिन यात्रियों ने 20 जुलाई या उसके बाद इन ट्रेनों से यात्रा की योजना बनाई थी, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था की ओर देखना होगा। ट्रेन मार्ग विस्तार स्थगन से न केवल यात्री प्रभावित हुए हैं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और शिक्षण संस्थानों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है।

यह भी पढें: Dirty reel से मचा बवाल: जानवरों संग बनाए आपत्तिजनक वीडियो

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular