अंबुज भार्गव
बलरामपुर। MLKPG College में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्नातक व परास्नातक के उत्तीर्ण लगभग 400 छात्र-छात्राओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो जेपी पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला राज्य है। ऐसे में प्रदेश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उसे वर्तमान व भविष्य की जरूरतों के अनुसार कौशल प्रदान करने की दिशा में सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस कड़ी में स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना बेहद प्रभावी साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों को टैबलेट वितरण का मुख्य महत्व उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना, शिक्षा और ज्ञान तक पहुँच बढ़ाना, और वर्तमान व भविष्य के कौशल विकास के लिए तैयार करना है। टैबलेट शैक्षिक गतिविधियों के लिए अधिक उपयोगी माने जाते हैं, क्योंकि वे ऑनलाइन कक्षाओं, ई-पुस्तकों, वीडियो व्याख्यानों और अन्य डिजिटल सामग्री के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और डिजिटल संसाधनों तक पहुँच मिलती है।
यह भी पढे: बलरामपुर: जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने सभी स्वागत किया जबकि संयोजक डॉ सदगुरू प्रकाश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। समारोह के सफल आयोजन में डॉ लवकुश पाण्डेय, डॉ ऋषि रंजन पाण्डेय, डॉ अरुण कुमार, डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ राहुल कुमार, अभिजीत पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल भारद्वाज सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
