बासेल (हि.स.)। भारतीय अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप स्विस ओपन के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए हैं।
वहीं, बीसाई प्रणीत, सौरभ वर्मा और अजय जयराम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। ओलंपिक पदक विजेता नेहवाल को 58 मिनट तक चले मुकाबले में थाइलैंड की फाइटापोर्न चियावन ने 16-21, 21-17, 21-23 से शिकस्त दी। जबकि नेहवाल के पति कश्यप सीधे गेमों में स्पेन के पाब्लो अबियान से 15-21, 10-21 से हार गए।
प्रणीत ने प्रतियोगिता के पहले दौर में 34 मिनट तक मुकाबले में इजरायल के मिशा ज़िल्बरमैन को 21-11,21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, वर्मा ने स्विट्जरलैंड के क्रिश्चियन कीर्मायर के खिलाफ 21-19 21-18 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वह अगले दौर में थाईलैंड के कुनलवुत विट्यडसन का सामना करेंगे। अजय जयराम ने थाईलैंड के सित्तिकोम थम्मासीन को 21-12 21-13 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया जहां उनका सामना डेनमार्क के तीसरे वरीय रासमस गेम्के से होगा।
Sport News : स्विस ओपन के पहले ही दौर से बाहर हुए परुपल्ली कश्यप और साइना नेहवाल
RELATED ARTICLES
