Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : नवागन्तुक डीएम ने कार्यभार सम्हाला

Shravasti News : नवागन्तुक डीएम ने कार्यभार सम्हाला

संवाददाता

श्रावस्ती। नवागन्तुक जिलाधिकारी टीके शिबू ने मंगलवार को सायंकाल कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। केरल के मूल निवासी व 2012 बैच के आईएएस शिबू जनपद के 33वें जिलाधिकारी है। सोनभद्र में प्रशिक्षण पूरा करने के उपरान्त वह प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रहे। हरदोई, शाहजहांपुर और उन्नाव जिलों में दो वर्ष तक मुख्य विकास अधिकारी रहे। इसके बाद करीब सवा साल तक शासन में ग्राम विकास विभाग के विशेष सचिव रहने के उपरान्त जून 2019 में उन्हें प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया। डीएम के रूप में यह उनकी पहली पोस्टिंग है।

RELATED ARTICLES

Most Popular