संवाददाता
श्रावस्ती। नवागन्तुक जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञातब्य हो कि जिले में जिला प्रोबेशन अधिकारी का पद काफी दिनां से रिक्त चल रहा था। अभी तक विभागीय कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए अन्य विभाग के अधिकारी द्वारा प्रभारी जिला प्रोबेषन अधिकारी के रूप में कार्य देखा जा रहा था। नवागन्तुक जिला प्रोबेशन अधिकारी कहा कि पात्रता के आधार पर विभागीय योजनाओं से लोगां को लाभान्वित किया जायेगा तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनता तक पहुॅचाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत समस्त पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करना तथा कोविड-19 से मृतक माता-पिता के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित करना मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे को उसके भरण-पोषण, शिक्षा आदि हेतु रुपए 4000 प्रतिमाह दिये जाने का प्राविधान है तथा कोविड-19 से मृतक परिवार की बालिकाओं की शादी हेतु धनराशि एक लाख एक हजार दिये जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त बाल सेवा योजना (सामान्य) का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 से मृतक माता-पिता के बच्चों या अन्य कारण से मृतक माता या पिता एवं जो महिलाएं जेल में हैं। तलाक शुदा महिला के बच्चों, बाल श्रम, बाल भिक्षा वृत्ति, बाल वेश्यावृत्ति से मुक्त कराकर पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराये गये हों के बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का मुख्य उद्देश्य है। जनपदवासियों से मेरी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या से महिला कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ उठायें।
यह भी पढ़ें : DM ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
