संवाददाता
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साकेत बिहारी ’दीपक’ एवं सिविल जज (प्रखं)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मृत्युंजय श्रीवास्तव ने श्रावस्ती से सम्बन्धित बंदियों को प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने संबंधी जानकारी देने के अनुक्रम में जिला करागार बहराइच का निरीक्षण किया एंव बंदियों को निशुल्क अधिवक्ता के माध्यम से अपने मुकदमों की पैरवी करने की योजना एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। जनपद न्यायाधीश द्वारा बैरकों में जाकर बंदियों की समस्यायें भी सुनी गयी। महिला बैरक में महिला बंदियों को समस्याओं एवं अपने मुकदमों की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को कारागार अधीक्षक से अग्रसारित कराकर प्रार्थनापत्र देने को कहा गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा बंदियो को दिये जाने वाले भोजन की गुणवन्ता की भी जांच की गई। अधिकांश बंदियों द्वारा कोविड-19 के कारण अपने परिवार वालों से मुलाकात न होने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर अधीक्षक जिला कारागार एएन त्रिपाठी, जेलर आनन्द कुमार शुक्ल, डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा, शरेन्दु त्रिपाठी चिकित्साधिकारी आभास अंकुर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
